धन्वन्तरी सेवा न्यास

धन्वन्तरी सेवा न्यास

धन्वन्तरि सेवा न्यास उद्देश्य व परिचय अचाह एवं परमार्थ भाव से दूसरों के दुखों को स्वयं का दुख समझ, जिस सेवा से नम्रता एवं देने का भाव आए वही सच्ची सेवा है। इसी भाव को लेकर धन्वन्तरि सेवा संस्थान की विधिवत स्थापना 2016 में धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुई तथा 2023 में संस्था के 7 वर्ष पूर्ण होने पर नया रूप देते हुए धन्वन्तरि सेवा न्यास के अंतर्गत सेवा कार्य के प्रण के साथ एवं "नर सेवा नारायण सेवा" की भावना से तथा इन्हीं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले कार्यकर्ता सेवा क्षेत्र में अहर्निश सराहनीय कार्य कर रहे हैं, वर्तमान समय में लखनऊ के सभी प्रमुख शासकीय चिकित्सालयों में रोगियों को व्हीलचेयर और स्ट्रैचर की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है,गरीब रोगियों के तीमारदारों के विश्राम हेतु रैन बसेरा जिसमें रजाई,गद्दा,चादर व पलंग की सुविधा दी जाती है। धन्वन्तरि अन्नपूर्णा केंद्र द्वारा मेडिकल कॉलेज में निशक्त जनों को नियमित भरपेट भोजन दिया जा रहा है, न्यास के माध्यम से नेत्रदान, देहदान,रक्तदान तथा समय-समय पर सेवा बस्तियों में चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं,इसी क्रम में महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं।

धन्वन्तरि सेवा न्यास द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न प्रकल्प

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,लखनऊ में संचालित प्रकल्प

•धन्वन्तरि अन्नपूर्णा केंद्र (न्यू डेंटल इकाई) इस केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन 12:00 से लगभग 300 लोगों को भोजन वितरण किया जाता है •धन्वन्तरि अन्नपूर्णा केंद्र (पावर ग्रिड रैन बसेरा इकाई) इस केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सुबह का नाश्ता,दोपहर का भोजन एवं शाम का भजन उपलब्ध कराया जाता है। •धन्वन्तरि केंद्र(न्यू ओपीडी इकाई) इस केंद्र के माध्यम से यूनिवर्सिटी में आने वाले मरीजों को व्हीलचेयर,स्ट्रेचर की सेवा प्रदान की जाती है। •डॉ सतीश चंद्र राय रैन बसेरा (ओल्ड डेंटल इकाई) इस केंद्र के माध्यम से यूनिवर्सिटी में आने वाले जरूरतमंदों को ठहरने का प्रबंध कराया जाता है। •रोगी मित्र यूनिवर्सिटी में गेट नंबर 2 से प्रवेश करते ही बाएं तरफ स्थित न्यू डेंटल इकाई के पास न्यास के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को यूनिवर्सिटी से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं।

रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में संचालित होने वाली सेवा प्रकल्प

•धन्वन्तरि केंद्र इस केंद्र के माध्यम से चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। •रोगी मित्र न्यास के कार्यकर्ता चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को चिकित्सालय से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं।

लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय,लखनऊ में संचालित होने वाले सेवा प्रकल्प

•रैन बसेरा इस केंद्र के माध्यम से चिकित्सालय में आने वाले जरूरतमंदों को ठहरने का प्रबंध कराया जाता है।

बलरामपुर चिकित्सालय,लखनऊ में संचालित होने वाले सेवा प्रकल्प

•रैन बसेरा इस केंद्र के माध्यम से चिकित्सालय में आने वाले जरूरतमंदों को ठहरने का प्रबंध कराया जाता है।

धन्वन्तरि सेवार्थ क्लिनिक

लखनऊ के ऐशबाग में स्थित इस केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा रोगियों को परामर्श, दवाइयां एवं खून से सम्बन्धित जांच उपलब्ध कराया जाता है।